पानी के विवाद पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पानी के विवाद पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया

मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बडोरा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक महिला को गुरुवार सुबह कथित रूप से उसी के ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। महिला 80 से 85 फीसदी जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बै


पानी के विवाद पर ससुराल वालों ने महिला को जिंदा जलाया
मध्य प्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर बडोरा में पानी भरने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक महिला को गुरुवार सुबह कथित रूप से उसी के ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया।

महिला 80 से 85 फीसदी जल गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी भैयालाल उइके ने बताया कि बडोरा स्थित कृष्णा नगर निवासी द्वारका बाई (40) को आज सुबह केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया।

उन्होंने कहा कि घटना के तुरंत बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे भोपाल रेफर किया गया।