IPS हिमांशु कुमार ने माओवादियों के गढ़ में 1947 के बाद पहली बार फहराया तिरंगा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

IPS हिमांशु कुमार ने माओवादियों के गढ़ में 1947 के बाद पहली बार फहराया तिरंगा

भुवनेश्वर। ओडिशा के कई इलाके माओवाद से ग्रस्त हैं। इन इलाकों में अब तक सरकार अपनी पैठ नहीं बना सकी है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां आजादी के बाद से लेकर अब तक कभी तिरंगा नहीं फहराया जा सका है। लेकिन ओडिशा कैडर के एक अफसर ने इस बार माओवादियों को बड़ी चोट


IPS हिमांशु कुमार ने माओवादियों के गढ़ में 1947 के बाद पहली बार फहराया तिरंगा
भुवनेश्वर। ओडिशा के कई इलाके माओवाद से ग्रस्त हैं। इन इलाकों में अब तक सरकार अपनी पैठ नहीं बना सकी है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां आजादी के बाद से लेकर अब तक कभी तिरंगा नहीं फहराया जा सका है। लेकिन ओडिशा कैडर के एक अफसर ने इस बार माओवादियों को बड़ी चोट पहुंचाते हुए उसने इलाके में जाकर तिरंगा फहराया है।

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में बालिमेला टाउन के स्वाभिमान इलाके में इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। यहां इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। यह इलाका जाने माने माओवादी नेता RK का है। ये दबंगाई वाला काम IPS हिमांशु कुमार लाल द्वारा किया गया है। वे ओडिशा कैडर में DIG रैंक के अधिकारी हैं।

बता दें कि यहां के लगभग 150 गांव पिछले 6 दशकों से माओ प्रभावित रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हिमांशु में अब उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई देती है। हिमांशु की कुछ महीनों पहले ही यहां बतौर DIG पोस्टिंग हुई है। यहां आते ही उन्होंने बदलाव लाना शुरू कर दिया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्थानीय लोग कहते हैं कि यहां माओवादियों के डर से हमने कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया था। नए डीआईजी के आने के बाद पहली बार यहां ऐसा हुआ है। हम लोग इलाके में तिरंगा फहराता देखकर आश्चर्यचकित होने के साथ ही खुश भी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि समय के साथ हालातों में सुधार होगा। हमे लगता है माओवादियों के खौफ में भी अब धीरे धीरे कमी आएगी।