चिन्मयानंद के BJP से जुड़े होने के कारण सुस्त है यूपी पुलिस?: प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चिन्मयानंद के BJP से जुड़े होने के कारण सुस्त है यूपी पुलिस?: प्रियंका

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्


चिन्मयानंद के BJP से जुड़े होने के कारण सुस्त है यूपी पुलिस?: प्रियंका
नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ बलात्कार के आरोप को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि क्या आरोपी का संबंध भाजपा से होने के कारण राज्य की पुलिस सुस्त है?

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं।'

उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर उत्तर प्रदेश की पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है?