बाढ़ के पानी में फंसी जैगुआर कार, पास में से तेज रफ्तार में निकली बोलेरो

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

बाढ़ के पानी में फंसी जैगुआर कार, पास में से तेज रफ्तार में निकली बोलेरो

नई दिल्ली। मुंबई और उसके आसपास जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है, जिससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा है। मुंबई में बुधवार को भरी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरने से कई गाड़ियों के फंसने की भी घटना सामने आई।

इसी बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं। वहीं, मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी इस घटना पर मजे लिए हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहें इस वीडियो में दिख रहा है कि मुंबई में भारी जलजमाव में एक जगह पर विदेशी लग्जरी कार जैगुआर बीच पानी में फंस गई है। वीडियो में दिख रहा है कि काफी कोशिशों के बावजूद भी जैगुआर पानी से जूझती रही, लेकिन बाहर नहीं निकल पाती है।

लेकिन, इस बीच उसी पानी में पीछे से आई महिंद्रा कंपनी की बोलेरो बड़े ही आराम से फर्राटा भरते हुए उसके बगल से निकल जाती है और लोग देखते रह गए।