सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। सोनिया ने एक बयान में जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ''जेटली ने एक सा


सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को दुख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

सोनिया ने एक बयान में जेटली के निधन पर दुख जताते हुए कहा, ''जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, सांसद और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जायेगा।''

इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, ''हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना जेटली जी के परिवार के साथ हैं।''