जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित युवती गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित युवती गिरफ्तार

रायपुर। डूमतराई स्थित हिमालयन हाइट्स में बुधवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का पर्दाफाश किया। एक महिला दलाल और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इससे पहले भी कई बार इस कॉलोनी में देह व्यापार के म


जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, महिला दलाल सहित युवती गिरफ्तार
रायपुर। डूमतराई स्थित हिमालयन हाइट्स में बुधवार को पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का पर्दाफाश किया। एक महिला दलाल और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। इससे पहले भी कई बार इस कॉलोनी में देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं।

पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल के नेतृत्व राजेंद्र नगर थाने की पुलिस ने यहां पॉइंटर भेजकर छापामार कार्रवाई की। 

दरअसल पुलिस को एक महीने से लगातार यह सूचना मिल रही थी कि हिमालयन हाइट्स के नौंवे फ्लोर पर स्थित अरुण वर्मा के एमआइजी फ्लैट क्रमांक 904 को एक महिला ने किराए पर लिया है। वह बाहर से कॉलगर्ल बुलाकर देह व्यापार करा रही है।

पुलिस ने पाइंटर के जरिए छापा मारकर उस महिला और एक युवती को गिरफ्तार किया। दोनों महासमुंद जिले की हैं। उनसे मोबाइल भी बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला दलाल ग्राहकों को वाट्सएप पर कॉलगर्ल की फोटो भेजकर देह व्यापार का सौदा करती।

ग्राहकों से एक हजार रुपए लिया जाता था, जिसमें छह सौ रुपए खुद महिला दलाल अपने पास रखती थी और चार सौ कॉलगर्ल को देती थी। राजेंद्र नगर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 4, 5, 7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम 1956 के तहत अपराध कायम कर लिया।