एक तरफ ताजिये की जियारत और दूसरी तरफ गणेश पूजा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

एक तरफ ताजिये की जियारत और दूसरी तरफ गणेश पूजा...

आगरा। आगरा के नुनिहाई में गणेश और ताजिये के पंडाल बराबर में स्थित हैं। एक पंडाल में गणेश वंदना के स्वर गूंजते हैं तो दूसरे में ताजिये की जियारत के लिए मुस्लिम जुटते हैं। दोनों एक-दूसरे के कार्यक्रमों में शरीक होते हैं। यमुनापार के नुनिहाई सब्जी मंडी


एक तरफ ताजिये की जियारत और दूसरी तरफ गणेश पूजा...
आगरा। आगरा के नुनिहाई में गणेश और ताजिये के पंडाल बराबर में स्थित हैं। एक पंडाल में गणेश वंदना के स्वर गूंजते हैं तो दूसरे में ताजिये की जियारत के लिए मुस्लिम जुटते हैं। दोनों एक-दूसरे के कार्यक्रमों में शरीक होते हैं।

यमुनापार के नुनिहाई सब्जी मंडी रोड पर गणेश चतुर्थी पर आठ साल से पंडाल में गणेश प्रतिमा को विराजमान किया जाता है। यहां सुबह और शाम को आरती और भजन कीर्तन के कार्यक्रमों का सिलसिला अनंत चतुर्दशी तक चलता है।

इसी पंडाल के बराबर में ही ताजिये का पंडाल बना हुआ है। गणेश पंडाल लगाने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि पिछले आठ साल से गणेश पंडाल लगाया जा रहा है।