जूनियर महिला कुश्ती खिलाड़ी से साई सेंटर में हुई छेड़छाड़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जूनियर महिला कुश्ती खिलाड़ी से साई सेंटर में हुई छेड़छाड़

भारतीय जूनियर महिला कुश्ती टीम में खेलने वाली हिसार की एक महिला खिलाड़ी से लखनऊ के साई सेंटर में छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़ छाड़ का आरोपी सिकंदर नाम का एक युवक है और वह भी हिसार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लि


जूनियर महिला कुश्ती खिलाड़ी से साई सेंटर में हुई छेड़छाड़
भारतीय जूनियर महिला कुश्ती टीम में खेलने वाली हिसार की एक महिला खिलाड़ी से लखनऊ के साई सेंटर में छेड़ छाड़ का मामला सामने आया है। छेड़ छाड़ का आरोपी सिकंदर नाम का एक युवक है और वह भी हिसार का ही रहने वाला है। उसके ऊपर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

लखनऊ के साई सेंटर में भारतीय कुश्ती टीम का शिविर चल रहा है,और पीड़ित हिसार की खिलाड़ी उसी शिविर में भाग लेने के लिए लखनऊ गयी हुई थी। पीड़ित खिलाड़ी ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में कहा कि वह सेंटर से बाहर ATM से रूपये निकालने के लिए गयी हुई थी।

ATM के बाहर ही सिकंदर अपने कुछ दोस्तों के साथ खड़ा था। वह जैसे ही ATM से बाहर आयी सिकंदर ने उसका हाँथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़ छाड़ शुरू कर दी। खिलाड़ी ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और भागकर साई सेंटर पहुंच गई। सिकंदर ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़त खिलाड़ी ने उसी समय परिवार को सूचित किया और हिसार लौट आई। यहां उसने सदर थाने में शिकायत दी।

आरोपी सिकंदर भी कुश्ती का ही खिलाड़ी है, लेकिन लखनऊ में जो शिविर चल रहा था वह केवल लड़कियों के लिए ही था। तो अब यह बात सामने आना बाकी है कि जब लखनऊ का शिविर केवल लड़कियों के लिए ही था तो सिकंदर उस शिविर में किस लिए गया हुआ था।

लखनऊ के साई सेंटर के कार्यकारी निदेशक ने इस बारे में कहा है कि- यदि ऐसी घटना हुई थी तो खिलाड़ी को पहले हमें बताना चाहिए था। हमारी तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं। नेशनल कोच के संज्ञान में भी यह मामला नहीं आया। वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि जीरो नंबर की एफआइआर दर्ज कर लखनऊ थाने में भेज दी गई है। आगे की जांच उत्तर प्रदेश की पुलिस करेगी।