11 महीने बाद हत्थे चढ़ा अपनी ही बेटी से बलात्कार करने वाला कलयुगी बाप

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

11 महीने बाद हत्थे चढ़ा अपनी ही बेटी से बलात्कार करने वाला कलयुगी बाप

अजमेर। नाबालिग से रेप और अबॉर्शन कराने वाले कलियुगी पिता को गेगल थाना पुलिस ने ग्यारह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। परिवार का मामले होने से पुलिस को तहकीकात करने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। गर्भपात कराने व


11 महीने बाद हत्थे चढ़ा अपनी ही बेटी से बलात्कार करने वाला कलयुगी बाप
अजमेर। नाबालिग से रेप और अबॉर्शन कराने वाले कलियुगी पिता को गेगल थाना पुलिस ने ग्यारह महीने बाद गिरफ्तार कर लिया। परिवार का मामले होने से पुलिस को तहकीकात करने में मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है। गर्भपात कराने वाले चिकित्सक पर भी पुलिस की नजर है। उसके खिलाफ भी पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

गेगल थाना क्षेत्र में पिछले साल अक्टूबर में नाबालिग से दुष्कर्म हुआ था। इससे वह गर्भवती हो गई। परिजनों ने मामला दबाने के लिए उसका गर्भपात भी करा दिया। तीन महीने तक गेगल थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं हुआ।

अखबारों में मामला सामने आया तो गृह विभाग और पुलिस हरकत में आई। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप ने संज्ञान लेकर तत्काल पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप को तत्काल जांच के निर्देश दिए। इसके बाद गेगल थाना पुलिस सक्रिय हुई।