विदाई के बाद अपहरण नहीं हुआ, BF संग भागी थी दुल्हन
उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार, 8 मई को शादी के कुछ देर बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार होने वाली दुल्हन विनीता सुथार को पुलिस ने प्रेमी प्रियंक के साथ जयपुर में पकड़ लिया है। विनीता और प्रियंक को जयपुर से उदयपुर लाया जा रहा है। मंगलवार शाम को दुल्हन विन
उदयपुर। उदयपुर में मंगलवार, 8 मई को शादी के कुछ देर बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार होने वाली दुल्हन विनीता सुथार को पुलिस ने प्रेमी प्रियंक के साथ जयपुर में पकड़ लिया है। विनीता और प्रियंक को जयपुर से उदयपुर लाया जा रहा है। मंगलवार शाम को दुल्हन विनीता का एक पत्र भी मिला था जिसके बाद साफ हो गया था कि यह अपहरण नहीं था बल्कि वह अपनी इच्छा से भागी थी। हालांकि मंगलवार को सुबह से देर रात तक दुल्हन के परिजन व समाजजन हिरणमगरी थाने में थे।
बता दें कि गलवार अलसुबह एक दुल्हन का फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया था।आरोपित 7-8 युवक बताए जाते हैं और सभी हथियारबंद थे। विदाई के समय उन्होंने दूल्हे के साथ मारपीट की जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गया। दुल्हन के साथ उसकी सहेली थी जिसे भी आरोपित साथ ले गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस जांच में जुट गई।
दुल्हन के परिजन और समाजजन सुबह से थाने पहुंच गए और अभी तक थाने में जमे हुए थे। वे दुल्हन को ढूंढने और आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। रात को परिजनों को समझाने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक भी थाने पहुंचे। इस बीच, पुलिस ने आरोपितों के परिजनों को भी पूछताछ के लिए थाने में बिठाए रखा था।