देवर के साथ नाजायज ताल्लुकात छिपाने के लिए 5 साल के मासूम बेटे को मार डाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देवर के साथ नाजायज ताल्लुकात छिपाने के लिए 5 साल के मासूम बेटे को मार डाला

मेरठ। सौतेली मां ने पांच साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को बेड में छिपा दिया। दादी को शक हुआ तो महिला से पूछताछ की गई। उसने हत्या कुबूलते हुए करीब चार घंटे बाद बेड से लाश को बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को ग


देवर के साथ नाजायज ताल्लुकात छिपाने के लिए 5 साल के मासूम बेटे को मार डाला
मेरठ। सौतेली मां ने पांच साल के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को बेड में छिपा दिया। दादी को शक हुआ तो महिला से पूछताछ की गई।

उसने हत्या कुबूलते हुए करीब चार घंटे बाद बेड से लाश को बरामद कराया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।

खुलासा हुआ कि बच्चे ने सौतेली मां और चाचा को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। भेद खुलने के डर से दोनों ने उसे मार दिया। कपसाड़ निवासी सुप्रभात उपाध्याय असम में मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी एक वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी।

जिससे उसे पांच वर्षीय पुत्र आयुष्मान था। इसके बाद सुप्रभात ने बागपत के टीकरी कस्बा निवासी प्रिया उर्फ भूरी से दूसरी शादी कर ली। गांव में प्रिया, बेटा आयुष्मान और सास शशि रह रहे थे।

आयुष्मान गांव के ही पब्लिक स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था। गुरुवार सुबह दादी शशि ने उसे स्कूल भेजा और जंगल चली गई।


करीब साढ़े 10 बजे आयुष्मान स्कूल से वापस आया। आरोप है कि इसी दौरान उसकी सौतेली मां प्रिया ने उसको पहले पीटा। फिर गला दबाकर हत्या कर दी। शव को बेड के अंदर बॉक्स में छुपा दिया। जंगल से वापस आई दादी ने आयुष्मान के बारे में प्रिया से पूछा तो उसने बाहर खेलने जाने की बात कही।

काफी देर बाद वह नहीं आया तो दादी शशि बच्चे की तलाश में निकल पड़ी। मोहल्ले के लोगों ने आयुष्मान को घर में ही अंतिम बार देखने की बात कही। प्रिया पर शक हुआ तो वह छत से कूदकर भागने लगी। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया।

सख्ती से पूछताछ की तो उसने मासूम आयुष्मान की हत्या की बात कुबूल कर ली। प्रिया ने लाश को बेड के बॉक्स से बरामद करा दिया। पुलिस ने प्रिया और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया है।