जानिए Trivago के एड में दिखने वाला ये लड़का कौन है?

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जानिए Trivago के एड में दिखने वाला ये लड़का कौन है?

नई दिल्ली। जर्मनी की होटल बुकिंग साइट Trivago के प्रचार में दिखने वाला लड़का अपने देश में काफी मज़ाक का विषय बना रहता है। लोग उस लड़के को लेकर न जाने कैसे-कैसे भद्दे मज़ाक करते हैं। दरअसल Trivago के लिए प्रचार करने वाले इस लड़के का नाम अभिनव कुमार ह


जानिए Trivago के एड में दिखने वाला ये लड़का कौन है?नई दिल्ली। जर्मनी की होटल बुकिंग साइट Trivago के प्रचार में दिखने वाला लड़का अपने देश में काफी मज़ाक का विषय बना रहता है। लोग उस लड़के को लेकर न जाने कैसे-कैसे भद्दे मज़ाक करते हैं।

दरअसल Trivago के लिए प्रचार करने वाले इस लड़के का नाम अभिनव कुमार है। दिखने में बेहद साधारण सा दिखने वाला ये अभिनव मूल रूप से बिहार के लखीसराय का रहने वाला है, जो अभी जर्मनी में रहता है।
जानिए Trivago के एड में दिखने वाला ये लड़का कौन है?
आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा, जब आपको मालूम चलेगा कि अभिनव Trivago India का हेड है। इस बात में भी कोई दो राय नहीं है कि अभिनव बेशक लोगों की आंखों में चुभता हो लेकिन इस बंदे में इतनी ताकत है कि इसने देश के एक बड़े तबके को अपनी ओर आकर्षित किया है।

वो कहते हैं न कि आप किसी से प्यार कर लो या नफरत, लेकिन आप उसे देखे बिना नहीं रह सकते। ठीक यही शक्ति अभिनव में भी है, और यही कारण है कि अभिनव कंपनी के पहले प्रचार के साथ ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया था।
जानिए Trivago के एड में दिखने वाला ये लड़का कौन है?

पिछले 10 साल से जर्मनी में रह रहे अभिनव ने पुणे से पढ़ाई के बाद इटली में एमबीए किया। वर्तमान में अभिनव का परिवार झारखंड के देवघर में रहता है। मानो या न मानो बेहद साधारण सा दिखने वाले अभिनव ने वो काम कर डाला जो अच्छे-अच्छे अभिनेता या बड़े-बड़े खिलाड़ी भी नहीं कर पाते।


कहने का सीधा मतलब ये है कि अभिनव द्वारा Trivago के लिए किया जाने वाला अभिनय देश के कोने-कोने तक पहुंचा। ये अलग बात है कि अब लोग इसका मज़ाक बनाएं या कुछ भी करें। लेकिन अभिनव ने कंपनी को अपने अभिनय से काफी फायदा पहुंचाया है।