लालू प्रसाद यादव की किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

लालू प्रसाद यादव की किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव की किडनी को गंभीर क्षति हुई है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर पीके झा ने दी। बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्


लालू प्रसाद यादव की किडनी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव की किडनी को गंभीर क्षति हुई है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे डॉक्टर पीके झा ने दी।

बताते चलें कि लालू प्रसाद यादव रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस अस्पताल में भर्ती हैं। वह करोड़ों रुपए के चारा घोटाला मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल की सजा काट रहे हैं।

राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर पीके झा ने कहा ने कहा कि लालू यादव की किडनी महज 37 प्रतिशत काम कर रही है। उनकी 63 प्रतिशत किडनी क्षतिग्रस्त हो गई है। उनकी स्थिति पिछले एक सप्ताह से अस्थिर है।