झूठ बोलना कांग्रेस की परम्परा है: विजय रूपाणी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

झूठ बोलना कांग्रेस की परम्परा है: विजय रूपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में रूपाणी ने कहा,‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गा


झूठ बोलना कांग्रेस की परम्परा है: विजय रूपाणी
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं।

जयपुर में संवाददाताओं से बातचीत में रूपाणी ने कहा,‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के साथ-साथ उनके प्रदेश के नेता भी झूठ बोलने में लगे हुए हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी राहुल गाँधी ने झूठ बोला था और फिर उस बयान पर उन्हें पलटना पड़ा था। राहुल गाँधी प्रत्येक राज्य में जाकर लगातार झूठ बोल रहे हैं इतना ही नहीं राफेल, किसान, कर्जमाफी और बेरोजगारी भत्तों सहित तमाम विषयों पर झूठ बोलने में लगे हुए हैं।’

उन्होंने कहा कि झूठ बोलना तो कांग्रेस की परम्परा है। गहलोत सरकार ने विधानसभा चुनाव के वक्त किसान, युवाओं और महिलाओं से जो वादे किए थे वह अभी तक पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस सरकार ने किसानों के हित में कभी नहीं सोचा है, चुनाव के वक्त कांग्रेस को किसानों की याद आती है और दुनियाभर के वादे कर उन्हें भ्रमित करने का काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के चलते ही विदेश नीति से चीन ने यू टर्न लिया है। भाजपा सरकार ने गरीबी को हटाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जिसके चलते लोगों को फायदा हुआ है लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा द्वारा चलाई गई योजनाओं को कांग्रेस ने अघोषित तरीके से बंद कर दिया है।