महाराष्ट्र: आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की पहली सूची

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

महाराष्ट्र: आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की पहली सूची

मुंबई। महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। राज्य में 21 अक्तूबर को मतदान होगा। ख़बरों के अनुसार, राज्य के भाजपा नेता उम्मीदवारों की सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से च


महाराष्ट्र: आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की पहली सूचीमुंबई। महाराष्ट्र में सत्ताधारी भाजपा रविवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। राज्य में 21 अक्तूबर को मतदान होगा।

ख़बरों के अनुसार, राज्य के भाजपा नेता उम्मीदवारों की सूची को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करने के बाद निर्णायक रूप देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र के सफल दौरे से भारत लौट आए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूची पर पीएम मोदी से चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और राज्य भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल रविवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन करने की आखिरी तारीख चार अक्तूबर रखी है।