पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखें मलाला: BJP सांसद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखें मलाला: BJP सांसद

नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाल युसुफजई ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति स्थापित करने और बच्चों को स्कूल जाने में मदद करने की अपील की। इस पर कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शोभा करंदलाजे ने


पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की हालत देखें मलाला: BJP सांसद
नई दिल्ली। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ता मलाल युसुफजई ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर में शांति स्थापित करने और बच्चों को स्कूल जाने में मदद करने की अपील की।

इस पर कर्नाटक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद शोभा करंदलाजे ने जवाब देते हुए कहा उन्हें पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदाय की लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों पर आवाज उठानी चाहिए।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करंदलाजे ने कहा, नोबेल विजेता से निवेदन है कि वे पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदायों की आवाज भी सुने और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। वे पाकिस्तान में धर्म परिवर्तन और उत्पीड़न का सामना कर रहे हैं। कश्मीर में लोगों की आवाज नहीं दबाया जा रहा बल्कि वहां पर विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाया जा रहा है।