ममता बनर्जी बोलीं- कांग्रेस को वोट देकर इसे बर्बाद न करें

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

ममता बनर्जी बोलीं- कांग्रेस को वोट देकर इसे बर्बाद न करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साथा है। कभी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की वकालत करने वालीं दीदी ने कहा- 'मैं आप सभी से निवेदन करना चाहती हूं कि माकपा को वोट मत


ममता बनर्जी बोलीं- कांग्रेस को वोट देकर इसे बर्बाद न करें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साथा है।

कभी कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की वकालत करने वालीं दीदी ने कहा- 'मैं आप सभी से निवेदन करना चाहती हूं कि माकपा को वोट मत दीजिएगा। कांग्रेस को वोट देकर इसे बर्बाद मत कीजिए। यही नहीं, उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साथा।

उन्होंने कहा, राम (भाजपा), वाम और श्याम (कांग्रेस) सब एक हैं। भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है, लेकिन यह पार्टी 100 सीट भी जीत गए तो उसका सौभाग्य होगा।

दार्जिलिंग लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचीं ममता ने यह बात कही। तृणमूल कांग्रेस ने यहां से अमर सिंह राई को मैदान में उतारा है। यहां एक जनसभा में ममता बनर्जी ने कहा- 'मैं कांग्रेस में ही थी और उसे छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। इसके बाद आप विकास के गवाह हैं।