अमित की रैली को अनुमति नहीं देना ममता की तानाशाही : BJP

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अमित की रैली को अनुमति नहीं देना ममता की तानाशाही : BJP

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में रैली की अनुमति नहीं देने को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तानाशाही और लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए चुनाव आयोग से इस पर संग्यान लेने का आग्रह किया है।

श्री शाह की जाधवपुर में रैली निर्धारित थी। यहां लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। श्री शाह यहां पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव रैली करने वाले थे। प्रशासन ने श्री शाह को रैली की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसके अलावा श्री शाह के हेलिकाप्टर को भी उतरने की अनुमति नहीं दी गई है। केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने आज यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री की तानाशाही चल रही है। भाजपा अध्यक्ष की आज जाधवपुर के जयनगर और बारासात क्षेत्रों में रैली निर्धारित थी और इसके लिए पार्टी ने अनुमति के लिए 4-5 दिन पहले ही आवेदन कर दिया था। पहले प्रशासन ने कहा कि अनुमति मिल जायेगी किंतु कल रात साढ़े आठ बजे सूचित किया गया कि अब अनुमति नहीं देंगे।
श्री जावड़ेकर ने कहा कि बिना कारण बताए रैली को अनुमति नहीं दी गई। यही नहीं श्री शाह के हेलीकाप्टर को उतरने की अनुमति देने से भी मना कर दिया गया । उन्होंने रैली को अनुमति नहीं देने को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कहा कि चुनाव आयोग को इस पर संग्यान लेना चाहिए। भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बैलूनी ने पार्टी अध्यक्ष की रैली को अनुमति नहीं दिए जाने को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन और चुनाव आयोग में शिकायत की जायेगी। श्री बैलूनी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के भाजपा के प्रति अलोकतांत्रिक बर्ताव पर  मूक दर्शक बना हुआ है।