चांदरात पर बाजार हुए गुलजार, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चांदरात पर बाजार हुए गुलजार, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल...

लखनऊ। ईद से पहले बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है। रमज़ान के आखिरी दिनों में रोज़ेदार ख़रीददारी में जुटे हुए है। रमजान के आखिरी पड़ाव के मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग ईद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में ईद की शॉपिंग से दुनियाभर के बाजार गुलज़


चांदरात पर बाजार हुए गुलजार, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल...
लखनऊ। ईद से पहले बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है। रमज़ान के आखिरी दिनों में रोज़ेदार ख़रीददारी में जुटे हुए है। रमजान के आखिरी पड़ाव के मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ गई है। लोग ईद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में ईद की शॉपिंग से दुनियाभर के बाजार गुलज़ार हैं।

ईद के अवसर पर बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिला, पुरुष व बच्चों ने बाजार में जरूरत के सामान की खरीदारी शुरू कर दी है। महिला, पुरुष हो या फिर बच्चे सभी ने अपनी पसंद के कपड़ों की खरीदारी शुरू कर दी हैं।
चांदरात पर बाजार हुए गुलजार, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल...
ईद से पहले बाजारों में क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या महिलाएं सभी बाज़ारों में अपने जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। बाज़ारों में सिवइयां, चूढ़ियां, कपड़े और सजने-संवरने की चीज़ों की खरीददारी ज़ोरों से चल रही है। महिलाएं तरह-तरह के गहने खरीदती हुई देखी जा सकती हैं।
चांदरात पर बाजार हुए गुलजार, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल...

ईद को लेकर सभी में उत्साह साफ़ देखा जा रहा था। वहीं बात ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की कि जाए तो सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।