विवाहिता ने पति से खर्च बंधवाने का कराया केस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

विवाहिता ने पति से खर्च बंधवाने का कराया केस

जसपुर। उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पति से स्वयं एवं बच्चे का खर्च बंधवाने का केस कराया है। ग्राम भगवंतपुर निवासी कुवंर सिंह की पुत्री रूची की शादी पांच साल पहले डिलारी के गांव कूरी निवासी सचिन पुत्र छत्रपाल से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भ


विवाहिता ने पति से खर्च बंधवाने का कराया केस
जसपुर। उत्पीड़न से तंग विवाहिता ने पति से स्वयं एवं बच्चे का खर्च बंधवाने का केस कराया है। ग्राम भगवंतपुर निवासी कुवंर सिंह की पुत्री रूची की शादी पांच साल पहले डिलारी के गांव कूरी निवासी सचिन पुत्र छत्रपाल से हुई थी। शादी में हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया गया था।

शादी कुछ दिन तक ठीक चलता रहा।बताते है कि पति कोई रोजगार नहीं करता है। औ न ही करने देता है। लड़के के नामकरण में पति ने सोने की चैन की मांग की थी। मना करने पर पति उसे मायके छोड़ गया। चार माह बाद रूची के गले का ऑपरेशन हुआ।

लेकिन कोई भी ससुरालियॉ देखने नहीं आया। बताया गया है कि दो साल पहले हैलप लाइन के जरिये समझोता होने पर पति उसे ससुराल ले गया। वहां पर उससे मारपीट की गई। महिला ने पति से अपना एवं बच्चे का खर्चा दिलवाने का मुकदमा पति पर दर्ज कराया है। कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।