विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा

ठाकुरद्वारा। दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम न्यादरी निवासी मदन


विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति समेत आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा
ठाकुरद्वारा। दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर  हत्या कर दी। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। पुलिस ने पति समेत आधा दर्जन ससुराल के सदस्यों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के ग्राम न्यादरी निवासी मदन सिंह ने अपनी पुत्री मोनी का विवाह कोतवाली के ग्राम रतूपुरा निवासी अर्जुन सिंह से करीब पांच वर्ष पूर्व किया था। मोनी के एक चार वर्ष का बेटा और छह माह की बेटी है। आरोप के विवाह के बाद से पति समेत ससुराल के सदस्य मोनी के साथ मारपीट करते थे। बीती रात उसकी पुत्री मोनी की ससुराल में गला घोंटकर हत्या कर दी।

पड़ोसी ने कालकर मोनी की हत्या की सूचना दी तो मायके से परिवार के सदस्य रतूपुरा पहुंचे। उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। उसके गले पर घोंटकर हत्या करने के निशान थे। उनकी सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति अर्जुन सिंह, जेठ चिंटू, दिनेश कुमार, विनोद कुमार और ससुर राजाराम एवं सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।