मी एन्ड मम्मी की विजेता बनी मयूरी अग्रवाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मी एन्ड मम्मी की विजेता बनी मयूरी अग्रवाल

आगरा। किसी प्रतियोगिता में बच्चों के साथ यदि उनकी माँ की भी भागीदारी हो तो वह रोचक और काफी प्रतिस्पर्धी हो जाती है। ऐसा ही कुछ नज़ारा मन की उड़ान संस्था की ओर से होटल मानसिंह प्लेस में आयोजित किड्स फैशन शो ‘मी एंड मॉम’ के मंच पर देखने को मिला। कार्य


मी एन्ड मम्मी की विजेता बनी मयूरी अग्रवाल
आगरा। किसी प्रतियोगिता में बच्चों के साथ यदि उनकी माँ की भी भागीदारी हो तो वह रोचक और काफी प्रतिस्पर्धी हो जाती है। ऐसा ही कुछ नज़ारा मन की उड़ान संस्था की ओर से होटल मानसिंह प्लेस में आयोजित किड्स फैशन शो ‘मी एंड मॉम’ के मंच पर देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रवक्ता, दिल्ली विनय चौधरी, सुनील कौशिक, प्रमोद ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया | मी एन्ड मम्मी की विजेता मयूरी अग्रवाल और रनर अप चीना गुप्ता बनी | बच्चो में अन्या दौरेरिया विजेता बनी और रनर अप रक्षित शर्मा रहे |

महिला सशक्तिकरण थीम पर आयोजित हुए फैशन शो में बच्चो के साथ उनकी मम्मियों ने भी ये साबित कर दिखाया की अगर इंसान के अंदर जज्बा हो तो कभी भी उम्र आड़े नहीं आती है | आयोजक गौरव धवन में बताया कि संस्था का उद्देश्य घरो में जो महिलाओ के अंदर छुपी हुई प्रतिभा है उसे बाहर निकाल कर मंच पर लाना है | यही कारण है कि बच्चो के साथ उनकी मम्मी भी मंच पर अपनी प्रतिभा का जलवा दिखा रही है |

पांच राउंड में आयोजित हुए फैशन शो में किसी ने अपने स्टाइल से तो किसी ने अपने ड्रेस से जूरी को इम्प्रेस करने किया। बच्चे रैंप पर मॉडल्स की तरह वॉक कर रहे हैं और 4 साल तक के बच्चे अपनी मम्मी के साथ वॉक कर रहे थे | धन्यवाद ज्ञापन चंचल गुप्ता तथा मंच सञ्चालन लहर ने किया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेश गर्ग, विनय पतसरिया विनीत बवानिया, प्रकाश नारायण शर्मा, मानवी मेहता, अपेक्षा यादव, अम्रता दौनेरिया, सुनीता मेहता, सारा मून, शशि शर्मा, अनुकृति शर्मा, अर्पित गोयल, उल्लास दौनेरिया आदि मौजूद रहे |