मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

आगरा। चारों ओर महकती इत्र की खुशबू। केले के पत्तों, फल के साथ बेला व चमेली के सुगंधित फूलों से सजा 29वे स्थापना दिवस का मंच। मौका था कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ने अपने 29 वे स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का | का


मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
आगरा। चारों ओर महकती इत्र की खुशबू। केले के पत्तों, फल के साथ बेला व चमेली के सुगंधित फूलों से सजा 29वे स्थापना दिवस का मंच। मौका था कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ने अपने 29 वे स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का |

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के संरक्षक जेपी अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, स्थापना दिवस चैयरमेन अतुल बंसल, अध्यक्ष डॉ. अनिल गोयल, महामंत्री दिनेश अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष ओमकार नाथ गोयल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर दीप प्रवज्जलित व माल्यार्पण कर किया |

कार्यक्रम की शुरुआत में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के इतिहास पर प्रकाश डाला गया | अग्रवाल समाज के दसवीं तथा इंटरमीडिएट कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को संस्था के पदाधिकारियो द्वारा पटका और प्रतिक चिन्ह दे कर सम्मानित किया | बोर्ड परीक्षा में जिनके 95 प्रतिशत से अधिक आये है उनके उत्साहवर्द्धन के लिए अग्रवाल समाज के 15 दसवीं के और 10 इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को मंच से सम्मानित किया |

अग्रसेन सेवा सदन में माँ ध्यानमूर्ति की चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के रसपान के बाद सोमवार को भोजन प्रसादी के उपरांत कथा का समापन भी किया गया | इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेश अग्रवाल, निखिल गर्ग, कन्हैया लाल अग्रवाल, डॉ० अशोक गर्ग, राकेश मोहन अग्रवाल, अनूप अग्रवाल हुण्डी, सुभाष अग्रवाल, अभिनन्दन बंसल, संजय अग्रवाल, शशि रंजन आदि मौजूद रहे |