RSS के स्कूल में सिखाए जाएंगे मॉब लिंचिंग के तौर-तरीके: अखिलेश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

RSS के स्कूल में सिखाए जाएंगे मॉब लिंचिंग के तौर-तरीके: अखिलेश

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल अपना पहला आर्मी स्कूल खोलने जा रहा है, जिसमें सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक बच्चों की पढ़ाई होगी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएसएस के आर्मी स्कूल खोलने के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए त


RSS के स्कूल में सिखाए जाएंगे मॉब लिंचिंग के तौर-तरीके: अखिलेश
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अगले साल अपना पहला आर्मी स्कूल खोलने जा रहा है, जिसमें सशस्त्र बलों में शामिल होने के इच्छुक बच्चों की पढ़ाई होगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरएसएस के आर्मी स्कूल खोलने के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिलेश यादव ने संघ के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा, 'ये संदेह पैदा करने वाला है, इसपर 40 करोड़ का खर्च आएगा। इतने स्कूल होने के बावजूद राष्ट्रीय धारा से अलग सैनिक स्कूल खोलने का क्या औचित्य है।'

उन्होंने कहा कि राजस्थान और कर्नाटक में दो-दो सैनिक स्कूल जबकि हिमाचल प्रदेश में एक सैनिक स्कूल संचालित हो रहा है। इनके अलावा यूपी में भी 4 सैनिक स्कूल हैं।