चंद्रयान 2 को लेकर भावुक हुए मंत्री मोहसिन रजा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चंद्रयान 2 को लेकर भावुक हुए मंत्री मोहसिन रजा

लखनऊ। भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 अंतिम क्षणों में चूक गया है। इस पर देशभर की भावनाएं उमड़कर सामने आ रही हैं। आम जनता के साथ ही नेता भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। च


चंद्रयान 2 को लेकर भावुक हुए मंत्री मोहसिन रजा
लखनऊ। भारत का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट चंद्रयान 2 अंतिम क्षणों में चूक गया है। इस पर देशभर की भावनाएं उमड़कर सामने आ रही हैं। आम जनता के साथ ही नेता भी अपनी भावनाएं नहीं रोक पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।

चंद्रयान 2 से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए मोहसिन रजा भावुक हो गए। एक बानगी तो उनका गला भी भर आया हालांकि फिर उन्होंने खुद को संभालते हुए चंद्रयान 2 को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

मंत्री रजा ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत कर इस मुकाम तक मिशन को पहुंचाया था, लेकिन हम हिम्मत नहीं हारे हैं। अफसोस की बात ये है कि हम एक बड़ी हिस्ट्री लिखने जा रहे थे, लेकिन अब इसमें थोड़ा और समय लगेगा। चंद्रयान 2 से संपर्क टूटा तो ऐसा लगा की हमारे दिल की धड़कने थम गईं।