अल्पसंख्यक ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अल्पसंख्यक ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन

जसपुर। ग्राम सरवरखेड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी में आस्था जताई। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों का स्वागत कर उन्हे सदस्यता दिलाई। शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक दूल्हे खां की उपस्थि


अल्पसंख्यक ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन
जसपुर। ग्राम सरवरखेड़ा के ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामकर पार्टी में आस्था जताई। पूर्व विधायक ने ग्रामीणों का स्वागत कर उन्हे सदस्यता दिलाई।

शुक्रवार को पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक दूल्हे खां की उपस्थिति में करीब तीस ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपाईयों ने ग्रामीणों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक डा. सिंघल ने कहा कि मुस्लिमों में भाजपा की स्वीकारिता बढ़ी है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा अपना परचम लहरायेगी। यहॉ डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र सिंह, दूल्हे खां, कीर्ति त्यागी, सुधीर विश्नोई,वीरेंद्र सिंह, अंकुर सक्सेना,अनिल नागर आदि उपस्थित रहे।