मनसे कार्यकर्ताओं ने की BJP कार्यकर्ता की पिटाई, केस दर्ज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मनसे कार्यकर्ताओं ने की BJP कार्यकर्ता की पिटाई, केस दर्ज

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट को लेकर एक बीजेपी कार्यकर्ता की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में तीन स्थानीय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानक


मनसे कार्यकर्ताओं ने की BJP कार्यकर्ता की पिटाई, केस दर्जनई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोशल मीडिया पर किये गये एक पोस्ट को लेकर एक बीजेपी कार्यकर्ता की कथित रूप से पिटाई करने के आरोप में तीन स्थानीय महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने यह जानकारी आज दी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एक बीजेपी कार्यकर्ता पर मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक आर एम सोमवंशी ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता प्रदीप राणे द्वारा दर्ज करायी गई शिकायत के अनुसार, रविवार को उन्होंने मनसे से संबंधित एक पोस्ट देखा, जिसके साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तस्वीर भी लगी थी। राणे ने उस पोस्ट को कुछ अन्य लोगों के साथ साझा किया। बाद में मनसे के इन तीनों कार्यकर्ताओं ने भी पोस्ट देखा और अपमानित महसूस कर राणे की पिटाई कर दी।

एक अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता राणे ने आरोप लगाया कि उसने माफी मांग ली थी और अपने मोबाइल फोन से उस विवादित पोस्ट को भी हटा दिया था, लेकिन इसके बावजूद मनसे कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उनकी पिटाई की और घटना की वीडियो-रिकॉर्डिंग भी की। इसके बाद उन्होंने उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और उसे एक स्थानीय चैनल पर भी प्रसारित करवाया।