एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग: मौलाना जव्वाद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग: मौलाना जव्वाद

अमरोहा। मौलाना कल्बे जव्वाद ने देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को गंभीर अपराध बताया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर का नया रूप है। पहले सरकार एनकाउंटर कराती थी, लेकिन अब जनता को फैसला सुनाने का


एनकाउंटर का नया रूप है मॉब लिंचिंग: मौलाना जव्वाद
अमरोहा। मौलाना कल्बे जव्वाद ने देश के विभिन्न हिस्सों में घट रही मॉब लिंचिंग की घटनाओं को गंभीर अपराध बताया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर का नया रूप है। पहले सरकार एनकाउंटर कराती थी, लेकिन अब जनता को फैसला सुनाने का अधिकार सौंप दिया है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खुद को आधुनिक कहने वाले लोग मध्य युग में रह रहे हैं। बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को धार्मिक मसला बताया। कहा कि नेताओं को इससे दूर रखें। छुटभैयों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। कुरआन के हवाले से तीन तलाक को खत्म करने पर जोर दिया। वसीम रिजवी के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

वह मंगलवार को शहर में मजलिस को खिताब करने आए थे। बंगला बाजार में पत्रकारों से देश के राजनीतिक और सामाजिक हालात पर गुफ्तगू किया।