चलती कार में मॉडल से छेड़छाड़, किस करने की कोशिश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चलती कार में मॉडल से छेड़छाड़, किस करने की कोशिश

जयपुर। जयपुर में गुरुवार रात को 21 साल की लड़की के साथ चलते कैब में दुष्कर्म की कोशिश की गई लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। खुद का बचाव करने के लिए लड़की ने दरिंदे की जीभ ही काट दी गई और उसे सबक सिखाने में कामयाब रही। पुलिस के मुताबिक


चलती कार में मॉडल से छेड़छाड़, किस करने की कोशिश
जयपुर। जयपुर में गुरुवार रात को 21 साल की लड़की के साथ चलते कैब में दुष्कर्म की कोशिश की गई लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचा लिया। खुद का बचाव करने के लिए लड़की ने दरिंदे की जीभ ही काट दी गई और उसे सबक सिखाने में कामयाब रही।

पुलिस के मुताबिक यह लड़की मूल रूप से आगरा की रहने वाली है और चित्रकूट में रहते हुए बीए की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ वह मॉडलिंग का काम भी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुरुवार रात को वह एक बर्थडे पार्टी अटैंड करने के लिए दुर्गापुरा के एक क्लब में हई थी। वहां से देर रात 1.30 बजे करीब निकलने के लिए उसने कैब बुक की। कैब आई तो उसमें ड्राइवर साथ एक शख्स और बैठ हुआ था। ड्राइवर ने कहा कि वह उसका परिचित है और उसे भी चित्रकूट छोड़ना है।

वह कैब में बैठ गई और थोड़ा आगे चल सुनसान जगह पर आगे बैठा शख्स अचानक पीछे आकर बैठा और उसे नकली गन दिखाकर डराने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी लेकिन वह घबराई नहीं और उसने उसकी जीभ दांत से काट दी।

डीसीपी ईस्ट राहुल जैन के मुताबिक, वह शख्स उस जगह से भाग गया और लड़की ड्राइवर के साथ सीधे चित्रकूट पुलिस स्टेशन पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सिटी हॉस्पिटल्स में सूचना दे दी कि अगर इस तरह के मामला कोई अस्पताल में आए तो जानकारी दे।

एडिशनल एसपी सुमित कुमार और एसीपी पुष्पेंद्र राठौर एसएमएस अस्पताल पहुंचे जहां वह आरोपी जीभ में टांके लगवा रहा था। पुलिस ने इस घटना के दो घंटे बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। संदेह के घेरे में कैब ड्राइवर भी था जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने पुलिस को कहा कि उसने आदमी को इसलिए कैब में बैठाया था क्योंकि उसने उसे पिस्तौल दिखाई थी, लेकिन बाद में पुलिस ने वह पिस्तौल नकली पाई।