जॉब करने वाले हर शख्स को मोदी सरकार का तोहफा...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जॉब करने वाले हर शख्स को मोदी सरकार का तोहफा...

नई दिल्ली। नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसदी (EPFO Interest Rate) तय कर दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से 8.65 फीसदी ब्याज देने को मंजूरी


जॉब करने वाले हर शख्स को मोदी सरकार का तोहफा...
नई दिल्ली। नौकरी करने वाले करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए पीएफ पर ब्याज दर 8.65 फीसदी (EPFO Interest Rate) तय कर दिया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से 8.65 फीसदी ब्याज देने को मंजूरी दे दी गई है। लंबी खींचतान के बाद अब वित्त वर्ष 2018-19 के लिए प्रोविडेंट फंड पर 8.65 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने इस बात की पुष्टि की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि 6 करोड़ EPFO सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी ब्याज ही मिलेगा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने इस साल फरवरी में ही 8.65 फीसदी ब्याज को मंजूरी दे दी थी। इसके बाद प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास भेजा गया था। लेकिन, कुछ कारणों के चलते वित्त मंत्रालय ने इसका रिव्यू करने के लिए कहा था। अब वित्त मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है।

अभी EPFO आपके पीएफ खाते पर 8.55 फीसदी ब्याज देता है। इसे बढ़ाकर ही 8.65 फीसदी किया गया है। आपको बता दें, पिछले महीने श्रम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के बीच ब्याज दर को लेकर सहमति बन गई थी। इसका सीधा फायदा 6 करोड़ खाताधारकों को मिलेगा।

पीएफ के ब्याज पर लंबे समय से वित्त मंत्रालय और श्रम मंत्रालय के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। श्रम मंत्री संतोष कुमार गंगवार और वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण ने पिछले महीने ही इस मुद्दे को लेकर बैठक की थी। इसी बैठक में श्रम और वित्त मंत्रालय के बीच सहमति बनी थी। अब संतोष कुमार गंगवार का कहना है कि त्योहारी सीजन से पहले ही सभी खाताधारकों के खाते में ब्याज की रकम क्रेडिट कर दी जाएगी।