देशभर में मोदी की सुनामी, हार का मातम मना रही कांग्रेस

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

देशभर में मोदी की सुनामी, हार का मातम मना रही कांग्रेस

देशभर में एक बार फिर से मोदी लहर है। रूझानों के अनुसार लोकसभा चुनावों में एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं दूसरी तरफ यूपीए में सन्नाटा पसर गया है। चौकीदार चोर कहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अब हर का मातम घर के बंद दरवाजों के भीतर ही मना रहे है


देशभर में मोदी की सुनामी, हार का मातम मना रही कांग्रेस
देशभर में एक बार फिर से मोदी लहर है। रूझानों के अनुसार लोकसभा चुनावों में एनडीए ने जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं दूसरी तरफ यूपीए में सन्नाटा पसर गया है। चौकीदार चोर कहने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता अब हर का मातम घर के बंद दरवाजों के भीतर ही मना रहे है। कांग्रेस की निश्चित दिख रही हार के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और मां सोनिया गांधी उनसे मिलने उनके दिल्ली आवास पर जा पहुंची है।
इस दौरान प्रियंका गांधी लगभग एक घंटे तक अपने भाई के घर पर रूकी। इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं। कांग्रेस के लिए बुरी खबर ये है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी से पिछड़े हुए हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा सीट से आगे चल रही हैं और राहुल गांधी को मात दे सकती हैं। पिछली बार के मुकाबले इस बार मोदी की सुनामी कुछ ऐसी रही है कि कांग्रेस का कुछ राज्यों में खाता भी नहीं खुल पाया है। रूझानों में देखा जाए तो एनडीए 346, यूपीए 92 और अन्य 104 सीटों पर है। कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।