विदेशी पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

विदेशी पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी में बीते शुक्रवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और पिटाई का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की रहने वाली 38 वर्षीय महिला पत्रकार के साथ एक शख्स ने न केवल छेड़खानी की बल्कि उसकी पिटाई भी


विदेशी पत्रकार के साथ छेड़छाड़ और हाथापाई
गाजियाबाद के इंदिरापुरम के शिप्रा सनसिटी में बीते शुक्रवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ और पिटाई का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की रहने वाली 38 वर्षीय महिला पत्रकार के साथ एक शख्स ने न केवल छेड़खानी की बल्कि उसकी पिटाई भी की। आरोपी की पहचान निशांत कौशिक के रूप में की गई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक निशांत कौशिक ने अपनी कार से एक घंटे तक महिला का पीछा कर उसे परेशान किया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता जिस सोसाइटी किराए के घर में रहती हैं आरोपी भी उसी सोसाइटी का रहने वाला है।

पीड़ित महिला और उनकी बहन दोनों पेशे से पत्रकार हैं। वह दोनों इस साल जनवरी में भारत आई थी और आगामी लोकसभा चुनावों को कवर करना चाहती थीं। हालांकि इस घटना से पीड़िता काफी डर गई है और उन्होंने वापस अमेरिका लौटने का फैसला लिया है।