मौसम का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मौसम का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तपते पारे ने जून महीने का पाँच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर ढाई बजे सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम में सबसे ज


मौसम का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, टूटा 5 साल का रिकॉर्ड
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और तपते पारे ने जून महीने का पाँच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर ढाई बजे सफदरजंग मौसम केंद्र पर तापमान 44.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम में सबसे ज्यादा है। साथ ही यह वर्ष 2014 के बाद जून महीने में इस केंद्र पर सर्वाधिक तापमान भी है।
वर्ष 2014 में यहाँ अधिकतम तापमान 10 जून को 45.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, पालम में दोपहर ढाई बजे पारा 47 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहुँच गया। यहाँ रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 09 जून 2014 को 47.8 डिग्री सेंटीग्रेड रहा था। मौसम विभाग ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के चुनिंदा हिस्सों में सोमवार और मंगलवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।