दिल्ली में 5 जुलाई तक आएगा मानसून

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दिल्ली में 5 जुलाई तक आएगा मानसून

पिछले कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ने वाले मानसून ने एक बार फिर गति धीमी कर ली है। देश के कई इलाकों में मानूसन की हलचल तो दिखी लेकिन गति पकड़ने के बाद एक बार फिर मानसून धीमा पड़ गया है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो फिलहाल महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर और मध्य


दिल्ली में 5 जुलाई तक आएगा मानसून
पिछले कुछ दिनों में रफ्तार पकड़ने वाले मानसून ने एक बार फिर गति धीमी कर ली है। देश के कई इलाकों में मानूसन की हलचल तो दिखी लेकिन गति पकड़ने के बाद एक बार फिर मानसून धीमा पड़ गया है।

भारतीय मौसम विभाग की माने तो फिलहाल महाराष्ट्र, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के इलाकों को छोड़कर मानसून के लौटन में एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। वहीं शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुंबई समेत मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाओं की वजह से मानसून की गति में फिलहाल थोड़ी रुकावट आई है। जैसे ही यहां निम्म दबाव बनना कम होगा मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा।

हालांकि पूर्वोत्तर भारत पर बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं पहुंच रही हैं जिसके चलते असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है।