कल से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, 3 दिनों में बारिश की संभावना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

कल से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, 3 दिनों में बारिश की संभावना

केरल में दस्तक दे चुके मानसून की रफ्तार संभवत: कल से बढ़ जाएगी। दरअसल, मानसून की रफ्तार अरब सागर में उठे तूफान ने धीमी कर दी थी। तूफान के आगे बढऩे के साथ ही मानूसन की रफ्तार भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 3 दिनों में प्रदेश में बारिश हो


कल से बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, 3 दिनों में बारिश की संभावना
केरल में दस्तक दे चुके मानसून की रफ्तार संभवत: कल से बढ़ जाएगी। दरअसल, मानसून की रफ्तार अरब सागर में उठे तूफान ने धीमी कर दी थी। तूफान के आगे बढऩे के साथ ही मानूसन की रफ्तार भी बढ़ गई है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 3 दिनों में प्रदेश में बारिश होने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक केरल में 9 जून को ही मानसून ने दस्तक दे दी थी लेकिन 10 तारीख को अरब सागर में उठे मानसून तूफान ने इसकी रफ्तार कम कर दी जिससे यह अभी तक केरल में ही स्थिर है। मानसून की रफ्तार धीमी पडऩे से राजस्थान, तेलंगाना से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में इजाफा हुआ है जिसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं।
हालांकि मौसम विभाग ने आगामी 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन ने बताया कि वायु तूफान गुजरात पहुंच चुका है। जिसके बाद मानसून की रफ्तार बढ़ गई है। संभवत: मानसून के 19 और 20 जून को बस्तर में दस्तक देने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मानसून की रफ्तार और स्थानीय सिस्टम की वजह से प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में बारिश की संभावना दिखाई दे रही है।
तापमान में आई गिरावट, उमस ने किया परेशान
पिछले 2 दिनों में तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आई है। बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाई है। यही वजह है कि लोग उमस गर्मी से काफी परेशान हैं। उमस बढऩे के बाद घरों में कूलर से भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। गर्मी को देखते हुए लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।