अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून...

भले ही 8 दिन की देरी से लेकिन केरल पहुंच चुके मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब कोच्चि, तमिलनाडु को तरबतर करते हुए आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक प


अगले कुछ घंटों में इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून...
भले ही 8 दिन की देरी से लेकिन केरल पहुंच चुके मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और अब कोच्चि, तमिलनाडु को तरबतर करते हुए आगे बढ़ रहा है।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून एक हफ्ते की देरी से आने के बावजूद अगले 48 घंटे में यानी मंगलवार तक पूर्वोत्तर राज्यों में भी अपना असर दिखा सकता है। इन राज्यों में भी मानसून के बेहतरीन हालात बन गए हैं। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि ओडिशा में मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है।

वहीं रविवार को मुंबई महाराष्ट्र के कुछ शहरों में हुई झमाझम बारिश ने लोगों को भिगो दिया। प्री-मानसून बारिश की वजह से लोगों को तपन से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में मानसून भी दस्तक दे सकता है।