चांद का सपना साकार होकर रहेगा: PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

चांद का सपना साकार होकर रहेगा: PM मोदी

मुंबई। गणेशोत्सव के बीच महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां चंद्रयान-2 के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की दिल खोलकर तारीफ की। पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में एक रुकावट जरूर आई है लेकिन चांद पर पहुंचने का हमारा सपना साकार होकर रहेगा। उ


चांद का सपना साकार होकर रहेगा: PM मोदी
मुंबई। गणेशोत्सव के बीच महाराष्ट्र के मुंबई पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां चंद्रयान-2 के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की दिल खोलकर तारीफ की।

पीएम ने कहा कि चंद्रयान-2 मिशन में एक रुकावट जरूर आई है लेकिन चांद पर पहुंचने का हमारा सपना साकार होकर रहेगा। उन्होंने कहा कि इसरो ने इस मिशन के लिए जिस तरह से मेहनत की, उसके लिए हमें इससे जुड़े सभी लोगों पर गर्व है।

पीएम मोदी ने मुंबई के लोगों को गणपति उत्सव के बीच बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने यहां 19 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले तीन और मेट्रो कॉरिडोर्स की आधारशिला रखी। पीएम ने भारत अर्थ मूवर्स द्वारा निर्मित मेक इन इंडिया मेट्रो कोच का भी उद्धाटन किया।