IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद अव्वल!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद अव्वल!

मुरादाबाद। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद रेंज को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आइजी रमित शर्मा ने ऑन लाइन शिकायतों का निस्तारण करने में रेंज के सभी जनपदों पुलिस अफसरों की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी


IGRS की शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद अव्वल!
मुरादाबाद। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आइजीआरएस) शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद रेंज को उत्तर प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

आइजी रमित शर्मा ने ऑन लाइन शिकायतों का निस्तारण करने में रेंज के सभी जनपदों पुलिस अफसरों की बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने आन लाइन शिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता लाने को कहा था। साथ ही उनकी समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराया था।

डीजीपी ओपी सिंह ने आइजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण को लेकर यूपी के सभी जिलों की अगस्त माह की रैंकिंग कराई तो रैंकिंग में मुरादाबाद रेंज नंबर वन रहा है। इसके लिए आईजी रमित शर्मा की सराहना की गई है। बकौल आईजी रमित शर्मा, आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में मुरादाबाद रेंज में अच्छा कार्य हुआ है। इसमें अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।

जनपदवार   शिकायत   निस्तारण

अमरोहा     90        90

मुरादाबाद    90        90

रामपुर      95        95

सम्भल     90         90

बिजनौर    90         90