मुम्बई मेट्रो में 2024 तक लोकल के मुकाबले अधिक लोग यात्रा करेंगे: PM मोदी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मुम्बई मेट्रो में 2024 तक लोकल के मुकाबले अधिक लोग यात्रा करेंगे: PM मोदी

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुम्बई इन मिन्ट्स दृष्टि के अनुरूप आज विभिन्न मुम्बई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से शहर में मेट्रो बुनियादी ढ़ांचा को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्येक मुम्बईवासी के लिए सुरक्षित, तेज


मुम्बई मेट्रो में 2024 तक लोकल के मुकाबले अधिक लोग यात्रा करेंगे: PM मोदी
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुम्बई इन मिन्ट्स दृष्टि के अनुरूप आज विभिन्न मुम्बई मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं से शहर में मेट्रो बुनियादी ढ़ांचा को बढ़ावा मिलेगा और प्रत्येक मुम्बईवासी के लिए सुरक्षित, तेज एवं बेहतर यातायात के साधन उपलब्ध होंगे।
प्रधानमंत्री ने मुम्बईवासियों के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि लोकमान्य तिलक द्वारा शुरू किया गया गणेश उत्सव आज पूरे भारत और विदेश में भी लोकप्रिय हो चुका है।
इसरो और उसके वैज्ञानिक दल के दृढ़ संकल्प के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, लक्ष्य को प्राप्त करने वाले लोग तीन प्रकार के होते हैं: पहला जो असफलता के डर से कार्य भी नहीं, दूसरा जो कार्य शुरू करते हैं लेकिन चुनौतियों का सामना करने से दूर भागते हैं और तीसरा जो बड़ी चुनौतियों के बावजूद निरंतर प्रयास करते हैं। इसरो और इससे जुड़े लोग तीसरी श्रेणी के हैं,वेमिशन पूरा होने से पहले न तो रुकते हैं, न तो थकते हैं और न ही आराम करते हैं। हालांकि मिशन चंद्रयान-2में हमेंचुनौती का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसरो के वैज्ञानिक लक्ष्य हासिल करने से पहले रुकेंगे नहीं। चंद्रमा को जीतने का लक्ष्य निश्चित तौर पर पूरा होगा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है कि ऑर्बिटर को चंद्र की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि आज मुंबई में 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभांरभ हुआ हैजबकि मुम्बई मेट्रो में 1.5 लाख करोड़ रुपये पहले ही निवेश किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नई मेट्रो लाइन, मेट्रो भवन और मेट्रो स्टेशनों पर नई सुविधाएं मुंबई को एक नया आयाम देंगी और मुंबईवासियों के लिए जीवन आसान बनाएंगी। उन्होंने कहा,बांद्रा और एक्सप्रेसवे के बीच संपर्क से पेशेवरों के लिए जीवन आसान हो जाएगा। इन परियोजनाओं के साथमुंबई तक मिनटों में पहुंचा जा सकता है। उन्होंने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में राज्य सरकारद्वारा किए जा रहे बदलावों की सराहना की।