फैशन शो में बच्चो के साथ मम्मियां भी करेंगी कैटवॉक

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

फैशन शो में बच्चो के साथ मम्मियां भी करेंगी कैटवॉक

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मानसिंह प्लेस में मन की उड़ान संस्था की ओर से होने जा रहे मी एन्ड मॉमी फैशन शो के पोस्टर का विमोचन संस्था के सदस्यों ने किया | महिला सशक्तिकरण थीम पर आयोजित होने वाले फैशन शो में बच्चो के साथ रेम्प पर उनकी मम्मी भी मंच प


फैशन शो में बच्चो के साथ मम्मियां भी करेंगी कैटवॉक
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल मानसिंह प्लेस में मन की उड़ान संस्था की ओर से होने जा रहे मी एन्ड मॉमी फैशन शो के पोस्टर का विमोचन संस्था के सदस्यों ने किया | महिला सशक्तिकरण थीम पर आयोजित होने वाले फैशन शो में बच्चो के साथ रेम्प पर उनकी मम्मी भी मंच पर दिखेंगी | कार्यक्रम का आयोजन 11 अगस्त को होटल मानसिंह प्लेस में किया जायेगा | जिसमे देश की प्रमुख हस्तियां भी महिलाओ और बच्चो को सराहने पहुँच रही है |

पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजक गौरव धवन ने बताया कि महिला सशक्तीकरण के रास्ते पर कई चुनौतियां हैं। समाज में महिलाओं के खिलाफ बहुत सारे अपराध भारत में महिलाओं के अधिकारों के मुद्दों को उठा रहे हैं। इसी क्रम में मी एन्ड मॉमी फैशन शो के माध्यम से शादीशुदा महिलाये मंच पर पहुँच कर ये साबित करेंगी कि अब वे केवल घर के कामों तक ही सीमित नहीं है |

इसमें अमेरिकन किड्स, खंदारी, बचपन प्ले स्कुल, कामायनी, किड्जी लायर्स कालोनी, टीएलसी प्ले स्कुल,  विजय नगर आदि स्कुल शामिल हो रहे है | इस अवसर पर प्रमुख रूप से एड चंचल गुप्ता, शिखा जैन, विनीत बाबानिया, सीपी शर्मा, महेश धाकड़, कुलदीप ठाकुर, संजय बजाज, आचार्य उमेश, मोहित बंसल, संदीप गोयल, तारा चंद्रा, सुनील कुमार, मानवी मेहता, अनुकृति शर्मा, विजय प्रकाश, अंकित शर्मा, अर्पित गोयल आदि मौजूद रहे |