दोनों पत्नियों का मर्डर, बेटा-पति गायब

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दोनों पत्नियों का मर्डर, बेटा-पति गायब

नई दिल्ली। सौरभ विहार में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह से ही घर का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो घर के भीतर दो महिलाओं


दोनों पत्नियों का मर्डर, बेटा-पति गायब
नई दिल्ली। सौरभ विहार में डबल मर्डर की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह से ही घर का दरवाजा बाहर से बंद था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। इसलिए पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो घर के भीतर दो महिलाओं की बॉडी मिली। दोनों की हत्या चुन्नी से गला दबाकर की गई। पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, सौरभ विहार की गली नंबर 7 के एक घर में जमशेद आलम दो पत्नियों और एक बेटे के साथ रहता था। बेटे की उम्र 10 साल है। जमशेद अपनी पत्नियों और बेटे के साथ करीब कुछ महीने से यहां किराए के घर में रह रहा था।

पड़ोसियों ने बताया कि जमशेद के परिवार को आखिरी बार बुधवार को देखा गया था। पत्नियों की बॉडी घर में मिली है, जबकि जमशेद अपने बेटे के साथ गायब है। पुलिस को शक है कि पति ने ही वारदात को अंजाम दिया है। दोनों महिलाओं की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जमशेद की तलाश की जा रही है।

एक कमरे के इस मकान की हालत खंडहर सरीखी थी। एक ही कमरे में खाना बनाया जाता था और चारों उसी कमरे में रहते थे। चारों तरफ कपड़े बिखरे पड़े थे। माना जा रहा है कि बुधवार रात को डबल मर्डर को अंजाम दिया गया होगा, लेकिन गर्मी की वजह से बदबू आने से मामले का खुलासा हुआ।

अगर दुर्गंध नहीं आती, तब शायद इसकी जानकारी पुलिस तक इतनी जल्दी पहुंच नहीं पाती। डीसीपी (साउथ ईस्ट) चिन्मय बिश्वाल ने इस मामले की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गायब पति की तलाश की जा रही है। मकान मालिक के अनुसार, फरार शख्स दोनों महिलाओं का पति है।