मुस्लिम कांग्रेस विधायक बनाते हैं माँ दुर्गा की प्रतिमाएं

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मुस्लिम कांग्रेस विधायक बनाते हैं माँ दुर्गा की प्रतिमाएं

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की कांडी विधानसभा के बहरामपुर से विधायक हैं सैफुल आलम खान। वो हर वर्ष बंगाल में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं बनाते हैं। इस बार के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए तो लोगों को लगा कि वो मूर्ति


मुस्लिम कांग्रेस विधायक बनाते हैं माँ दुर्गा की प्रतिमाएं
नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल की कांडी विधानसभा के बहरामपुर से विधायक हैं सैफुल आलम खान। वो हर वर्ष बंगाल में माँ दुर्गा की प्रतिमाएं बनाते हैं।

इस बार के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस पार्टी से विधायक चुने गए तो लोगों को लगा कि वो मूर्तियाँ नहीं बनायेंगे। लेकिन सैफुल आलम को सबको गलत साबित करते हुए इस बार भी मूर्तियाँ बना रहे हैं।

बता दें कि 29 सितम्बर से नवरात्र शुरू हो रही है। इस मौके पर लोग घरों में माँ दुर्गा की मूर्तियाँ स्थापित करवाते हैं। सैफुल आलम खान का दूसरा नाम बानू खान भी है। बानू कई दुर्गा पंडालों के लिए मां दुर्गा के नेत्र भी पेंट करते हैं।विधानसभा सत्र के बाद वह मूर्ति बनाने के कार्य में जुट जाते हैं। बानू सिर्फ मूर्तिकार ही नहीं वह एक अच्छे गायक और फूटबाल प्लेयर भी हैं।