मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, अब छोटी बहन ने किया ऐसा!
यमुनानगर। हमीदा में एक बार फिर एक लड़की से कथित छेड़छाड़ पर दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया है। मुस्लिम समुदाय की लड़की ने दो हिंदू युवकों पर केस दर्ज कराया है। उधर, आरोप लगाने वाली लड़की की बड़ी बहन ने हमीदा चौकी में फोन करके कहा कि कुछ समय पहले उ
यमुनानगर। हमीदा में एक बार फिर एक लड़की से कथित छेड़छाड़ पर दो समुदायों में तनाव पैदा हो गया है। मुस्लिम समुदाय की लड़की ने दो हिंदू युवकों पर केस दर्ज कराया है।
उधर, आरोप लगाने वाली लड़की की बड़ी बहन ने हमीदा चौकी में फोन करके कहा कि कुछ समय पहले उसने हिंदू युवक से कोर्ट मैरिज की है, इसलिए रंजिशन उसके मायके वाले उसके दोनों देवरों को फंसा रहे हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। जागरण की खबर के अनुसार मामले में दोनों पक्षों के लोग हमीदा चौकी पहुंचे तो पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि लड़की गली से गुजर रही थी।
तभी एक युवक और उसके छोटे भाई ने उसका रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया, तो आरोपितों ने धमकी दी। आरोपित युवकों की भाभी को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने पुलिस को फोन कर बताया कि जिस लड़की ने आरोप लगाया है, वह उसकी छोटी बहन है और जिन पर आरोप लगाया गया है वे उसके देवर हैं। उसके देवरों को उसके मायके वाले साजिशन फंसा रहे हैं, क्योंकि उसने हिंदू परिवार में विवाह किया है।
युवती का कहना है कि इससे उनके पारिवारिक जीवन पर भी असर पड़ेगा। बहन को मोहरा बनाकर झूठा केस दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। युवती ने पहले एसपी से भी बात की। उनके कहने पर ही चौकी में फोन किया।