UP में मुसलमानों के वोट बिखर गए हैं: सलमान खुर्शीद

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

UP में मुसलमानों के वोट बिखर गए हैं: सलमान खुर्शीद

पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंटवारा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बहस के मुद्दे को बदल रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि


UP में मुसलमानों के वोट बिखर गए हैं: सलमान खुर्शीद
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम वोटों में सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंटवारा हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बहस के मुद्दे को बदल रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ‘हार रहे हैं और हताश हैं।’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रहे खुर्शीद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने इस फैले हुए राज्य में रणनीति बनाकर वोट नहीं डाला है, जैसा कि इसने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में किया था और कई जगहों पर वोट बंटे हुए हैं।

उन्होंने कहा, “मुस्लिम वोट बिखरे हुए हैं। कई जगहों पर यह कांग्रेस को मिला है। कुछ जगहों पर यह गठबंधन और कांग्रेस के बीच बंट गया है। कुछ जगहों पर यह मजबूती के साथ गठबंधन को मिला है।

लेकिन मुस्लिमों ने उस तरह से वोट नहीं किया है जैसा उन्होंने पिछली बार बिहार में किया था। बिहार में रणनीति बनाकर वोट दिया गया था, वहां खंडित वोट नहीं दिए गए थे।”