मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता...

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता...

ठाकुरद्वारा। भाजपा के सदस्यता अभियान में पार्टियों की नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम महिलाओं ने सदस्यता हासिल की है। जिसको भाजपा नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों की जीत करार दिया है। नगर के स्वास्तिक मैरिज हाल में भाजपा ने आठ मंडलों का सदस्यता अभिया


मुस्लिम महिलाओं ने ली भाजपा की सदस्यता...
ठाकुरद्वारा। भाजपा के सदस्यता अभियान में पार्टियों की नीतियों से प्रभावित होकर मुस्लिम महिलाओं ने सदस्यता हासिल की है। जिसको भाजपा नेताओं ने पार्टी के सिद्धांतों की जीत करार दिया है।

नगर के स्वास्तिक मैरिज हाल में भाजपा ने आठ मंडलों का सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में दिलचस्प बात यह रही कि काफी तादाद में मुस्लिम महिलाओं ने भी पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने भाजपा की नीतियों के साथ सरकार महिला हित के लिए कार्यों की सराहना की।

सदस्यता ग्रहण करने वाले महिला-पुरुषों का भाजपा पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस बीच क्षेत्रीय उपाध्यक्ष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा और भाजपा नेता राजपाल चौहान ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवाद की राजनीति जनता को पसंद आ रही है। अब सिर्फ राष्ट्र का विकास राजनीति का मुख्य मुद्दा रह गया है, जिसपर भाजपा भलीभांति कार्य कर रही है।

जनता क्षेत्रवाद, धर्म और जाति की राजनीति से उपर उठ चुकी है। इसी का नतीजा लोग तेजी से पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाने के साथ ही जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे विदेशों में भी भारत को पहचान मिली है।

इसमें क्षेत्रीय मंत्री देवराज सिंह, राजपाल सिंह चौहान, महामंत्री आचार्य नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष शिवेंद्र गुप्ता, मयंक सिंघल, पियूष अग्रवाल, दीपक वाल्मीकि, दिनेश शर्मा, दिगविजय सिंह, दीपक कुमार, आचार्य गजेंद्र सिंह, सुनील पूठिया, वीर सिंह सैनी, राकेश कुमार चौहान आदि थे।