मुसलमानों ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मुसलमानों ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान

वाराणसी। आतंकवाद का उद्योग चलाने वाले पाकिस्तान की आए दिन परमाणु युद्ध की धमकी दिए जाने से नाराज सामाजिक संगठनों ने जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकालकर संयुक्त राष्ट्र संघ से पाकिस्तान के परमाणु हथियार को जब्त करने की मांग की है। विशाल भारत संस्थान एवं


मुसलमानों ने निकाला जनाजा-ए-पाकिस्तान
वाराणसी। आतंकवाद का उद्योग चलाने वाले पाकिस्तान की आए दिन परमाणु युद्ध की धमकी दिए जाने से नाराज सामाजिक संगठनों ने जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकालकर संयुक्त राष्ट्र संघ से पाकिस्तान के परमाणु हथियार को जब्त करने की मांग की है।

विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में सुभाष भवन, इन्द्रेश नगर से लमही मुख्य द्वार तक जनाजा-ए-पाकिस्तान मार्च निकाला गया।


सामाजिक कार्यकर्ताओं और बच्चों ने पाकिस्तान की अर्थी को कंधे पर रखकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान की शव यात्रा में शामिल लोग गमगीन नहीं थे बल्कि पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। तिरंगे झंडे के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् का जयघोष हो रहा था।