मेरे बेटे ने ही दोनों डकैतों को मारा: मुन्नी बाई
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सतना पुलिस की डकैत बबुली व लवलेश के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल हरसेड़ गांव में किसान अवधेश द्विवेदी के अपहरण में डकैतों की मदद करने वाले लाली कोल की मां मुन्नी कोल ने बड़
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में सतना पुलिस की डकैत बबुली व लवलेश के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दरअसल हरसेड़ गांव में किसान अवधेश द्विवेदी के अपहरण में डकैतों की मदद करने वाले लाली कोल की मां मुन्नी कोल ने बड़ा खुलासा किया है।
मुन्नी कोल ने मीडिया के सामने दिए गए बयान में कहा है कि डकैत बबुली व लवलेश कोल को लाली कोल ने ही मारा है।
मुन्नी बाई ने बताया कि दोनों डकैत लोगों को बहुत परेशान करते थे। जिससे त्रस्त होकर लाली ने दोनों को मार दिया। इसके बाद उसने खुद पुलिस के सामने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया।