राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, जबरन होटल में ले जाने की कोशिश

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, जबरन होटल में ले जाने की कोशिश

लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण कैंप में आई हरियाणा की राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। जबरन खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा, अगवा करने, परिवार और उसे जान से मारने की धमकी दी। खि


राष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़, जबरन होटल में ले जाने की कोशिश
लखनऊ। लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर में प्रशिक्षण कैंप में आई हरियाणा की राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। जबरन खींचकर होटल में ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर पीटा, अगवा करने, परिवार और उसे जान से मारने की धमकी दी।

खिलाड़ी किसी तरह से खुद को बचाकर वहां से भागी। यह वारदात रविवार शाम की है। धमकी से सहमी पीड़िता अगले ही दिन हरियाणा लौट गई और वहां पहुंचते ही हिसार के सदर थाने में आरोपी सिकंदर व उसके साथी के खिलाफ तहरीर दी।

इस पर पुलिस ने छेड़खानी, जान से मारने की धमकी व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हरियाणा के हिसार की रहने वाली 17 वर्षीय खिलाड़ी का चयन भारतीय कुश्ती प्रशिक्षण कैंप के लिए हुआ। वह प्रशिक्षण के लिए तीन जून सरोजनीनगर स्थित साई सेंटर पहुंची।