जल संरक्षण मंत्री के घर NCP कार्यकर्ताओं ने फेंके केकड़े

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

जल संरक्षण मंत्री के घर NCP कार्यकर्ताओं ने फेंके केकड़े

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवरे बांध टूटने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले को लेकर मंगलवार को जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता


जल संरक्षण मंत्री के घर NCP कार्यकर्ताओं ने फेंके केकड़े
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में तिवरे बांध टूटने की वजह से 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले को लेकर मंगलवार को जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री के घर के बाहर नारेबाजी करने के बाद बास्केट में भरकर लाए गए केकड़ों को मंत्री सावंत के घर के बाहर फेंक दिया।

NCP कार्यकर्ता मंत्री तानाजी सावंत के तिवरे बांध टूटने को लेकर दिए गए बयान से खफा थे। सावंत ने बांध टूटने को लेकर कहा था कि बांद केकड़ो की वजह से टूटा है।