दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन: AAP

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन: AAP

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो भी जाता तो उसका कोई लाभ नहीं होता। उन्


दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से नहीं होगा गठबंधन: AAP
AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अब दिल्ली विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी से गठबंधन नहीं होगा। एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन हो भी जाता तो उसका कोई लाभ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इस हार में संगठन की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम देख रहे हैं कहां कमी रही है। जहां कमी मिलेगी संगठन में बदलाव किया जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करेगी? इस पर उन्होंने साफ कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी।